CATEGORIES

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Saturday, March 1   10:12:19

Earth Hour Day: आज रात पूरी दुनिया में छाया रहेगा अंधेरा, पृथ्वी को बचाने की पहल शुरू

बदलते वक़्त के साथ हमारी पृथ्वी की हालत बिगड़ती जा रही है। देर से ही सही लेकिन, यह बात अब सबको समझ आ गई है कि पृथ्वी को बचाना कितना ज़रूरी है। इसलिए हर कोई इसकी रक्षा करने के लिए कदम बढ़ा रहा है। कई संगठनों ने अलग-अलग नुकसानदायक पहलुओं को समझकर उनके प्रभाव को कम करने के लिए पहल शुरू की है।

ऐसी ही एक पहल है Earth Hour Day. पूरी दुनिया में अर्थ आवर डे (Earth Hour Day 2024) आज यानी 23 मार्च 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन की शुरुआत WWF- World Wide Fund ने की थी। इसकी तरफ से हर साल मार्च महीने के आखिरी शनिवार को अर्थ आवर डे मनाया जाता है। इस दिन रात 8:30 से 9:30 बजे तक दुनिया भर के करोड़ों लोग अपनी स्वेच्छा से एक घंटे के लिए लाइट बंद कर देते हैं।

इस दिन को मानाने के पीछे का उद्देश्य लोगों को पृथ्वी की बिगड़ती हालत से वाकिफ कराना हैं। साथ ही एकजुटता के साथ इसे बचाने के लिए कदम उठाने के लिए जागृत करना है। इसके अलावा एक और वजह ऊर्जा की खपत को बचाना और प्रकृति की सुरक्षा के लिए जलवायु परिवर्तन और सतत विकास पर ध्यान को केंद्रित करना है।

दरअसल 31 मार्च 2007 को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में पहली बार अर्थ आवर डे का आयोजन किया गया था। इसके बाद यह आयोजन धीरे-धीरे पूरी दुनिया में होने लगा। इसे अब 190 से ज्यादा देशों का सहयोग मिल रहा है। दुनिया में कुल 195 देश है। यानी लगभग पूरी दुनिया इस डे का समर्थन कर रही है।

अर्थ आवर डे के दिन दुनिया के कई ऐतिहासिक इमारतों की बिजली को बंद कर दिया जाता है। बिजली बंद करने से कार्बन फुटप्रिंट को कम करने में मदद मिलती है और ऊर्जा की भी बचत होती है। अगर आप भी इस आयोजन में शामिल होना चाहते हैं, तो आज रात 8.30 से 9.30 बजे के बीच घरों और कार्यस्थलों के बिजली उपकरणों को बंद रख सकते हैं।