CATEGORIES

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Tuesday, May 6   2:57:12

दुनिया के सामने नई टेंशन…COVID-19 फैलाने वाला वायरस अब जंगली जानवरों में

दुनिया के लिए ये नई टेंशन…कोविड-19 फैलाने वाला वायरस अब जंगली जानवरों में भी तेजी से फैल रहा है

कुछ साल पहले कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में तबाही मचाई थी। इतना ही नहीं इसकी वजह से कई लोगों की मौत हो गई थी। अब SARS-CoV-2 वायरस जो कि कोविड-19 का कारण बनता है, मानव बस्ती से जंगल की ओर चला गया है। यह वायरस कई जंगली जानवरों में पाया गया है। कुछ प्रजातियों में संचरण 60 प्रतिशत तक देखा गया है। ये दुनिया के लिए एक चेतावनी है।

जंगलों से लाए गए 800 से अधिक जानवरों का नमूना लिया गया। इन सभी को पुनर्वास केंद्र में रखा गया था। जहां से उनका उपचार कर वापस जंगल में छोड़ दिया गया। जानवरों की छह अलग-अलग प्रजातियां पाई गईं जिनमें एंटीबॉडीज़ दिखाई दीं जो SARS-CoV-2 वायरस से संक्रमण के बाद उत्पन्न हुई होंगी।

यह स्पष्ट नहीं है कि वह कब संक्रमित हुए। अधिकांश संक्रमित प्रजातियां उत्तरी अमेरिका से हैं। हालांकि, मनुष्यों में दोबारा संक्रमण का कोई सबूत नहीं है। जंगलों के आसपास जहां भी मानवीय गतिविधियां अधिक हैं, वहां वायरल एंटीबॉडी का स्तर भी तीन गुना अधिक पाया गया है। मनुष्य वायरस को दोगुना फैला सकते हैं। जानवरों से इंसानों में संक्रमण के मामले बहुत कम हैं।

जिन जंगली जानवरों में यह वायरस पाया गया है उनमें कॉटनटेल खरगोश, रैकून, पूर्वी हिरण चूहे, वर्जीनिया ओपोसम, ग्राउंडहॉग और पूर्वी लाल चमगादड़ शामिल हैं। सभी जंगली जानवरों में यह वायरस या उससे जुड़े लक्षण नहीं पाए गए हैं। यदि बड़े मांसाहारी जीव इन छोटे जानवरों को खा जाते हैं या उन्हें अपना शिकार बना लेते हैं। इसलिए भविष्य में इसके फैलने का खतरा बढ़ सकता है।