CATEGORIES

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Tuesday, May 6   2:39:01
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

पुरानी जंत्री दर पर दस्तावेजों की दर्जगी बंद, अब डबल जंत्री वसूली शुरू

पुरानी जंत्री के दर से दस्तावेज दर्ज करना अब सरकार द्वारा बंद कर दिया गया है। अब नए नियमानुसार 18 अगस्त से जंत्री के अमल के साथ डबल जंत्री वसूल होगी।

राज्य सरकार द्वारा 1 अप्रैल से अचानक जंत्री की दरों को बढ़ाकर दुगुना कर दिए जाने को लेकर लोगों में काफी रोष था। इस रोष को लेकर सरकार ने राहत देते हुए 14 अगस्त की रात तक खरीदे हुए स्टैंप पेपर पर दस्तावेज के लेख और सिग्नेचर हुए हो, ऐसे दस्तावेजों को पुरानी जंत्री के अनुसार 14 अगस्त तक स्वीकार गया।

चार महीने तक मिली इस राहत के नक्शे कदम पुरानी जंत्री के अनुसार दस्तावेज दर्ज करवाने के लिए लोगों की कतारे लगती थी। अब यह राहत14 अगस्त को पूरी हो चुकी है। अब 18 अगस्त 2023 से जंत्री के पुराने दर पर दस्तावेजों की दर्जगी बंद कर दी गई है। जिसको लेकर वडोदरा के तमाम 15 सब रजिस्ट्रार कचहरी में डबल जंत्री के अनुसार दस्तावेजों की दर्जगी शुरू हुई।

इन 15 रजिस्टर कचहरियों में 1अप्रैल से 14 अगस्त तक सबसे अधिक दस्तावेज अकोटा सब रजिस्टार कचहरी में दर्ज हुए, और सबसे कम डेसर तालुका में दर्ज हुए। इस समय के दौरान ₹55.528 दस्तावेज दर्ज हुए ,और रजिस्ट्रेशन फीस के तौर पर 92.91 करोड़, स्टैंप ड्यूटी के रूप में 523.53 करोड़ मिलाकर कुल 616.45 करोड़ की वसूली दस्तावेजों की दर्जगी के नाम पर हुई।

प्राप्त जानकारी अनुसार राज्य सरकार द्वारा इसी के साथ विविध विस्तारोंं के अनुसार जंत्री के दर तय करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसके चलते रेवेन्यू विभाग का काम पूरे जोरों शोरों से चल रहा है। बहुत जल्द इस कार्यवाही के संपूर्ण होने पर दिवाली से पहले जंत्री के दरों की घोषणा होने की संभावना है। नई जंत्री के अमल में कुछ विस्तार में जंत्री के दामों में कमी भी हो सकती है और कहीं पर जंत्री के दाम बढ़ भी सकते हैं।

अब सवाल यह उठता है कि यदि कुछ विस्तारों की जंत्री के दाम कम हुए तो क्या अब तक नए दाम अनुसार डबल जंत्री भर चुके नागरिकों को पैसा वापस मिलेगा???