CATEGORIES

February 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
2425262728  
Monday, February 24   1:10:44
NIRMALA SEETA RAMAN

संसद सत्र की तारीखों का ऐलान, सातवीं बार केंद्रीय बजट पेश कर वित्त मंत्री बनाने जा रहीं नया रिकॉर्ड

Parliament Session: देश में 18वीं लोकसभा के गठन के बाद अब मोदी सरकार अपने तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करने जा रही है। केंद्रीय बजट 2024 पेश करने की तारीखों की भी घोषणा कर दी गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को संसद में बजट पेश करेंगी। 18वीं लोकसभा का पहला सत्र समाप्त हो गया है। जिसमें नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाई गई और लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक हुई. जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने संबोधित किया। अब पूरे देश की निगाहें बजट सत्र पर टिकी हैं।

संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने अपने एक्स हैंडल पर इस बात की जानकारी देते हुए पोस्ट किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि, भारत सरकार के प्रस्ताव पर भारत के माननीय राष्ट्रपति ने बजट सत्र, 2024 के लिए संसद के दोनों सदनों को 22 जुलाई से 12 अगस्त तक बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय बजट 23 जुलाई को लोकसभा में पेश किया जाएगा।

आपको बता दें कि चुनाव के कारण इस साल बजट दो बार पेश किया जा रहा है। अंतरिम बजट एक फरवरी को पेश किया गया था। अब पूर्ण बजट नई सरकार के गठन के बाद पेश किया जाएगा। बजट के साथ ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक अनोखा रिकॉर्ड भी अपने नाम करेंगी। वह लगातार सात केंद्रीय बजट पेश करने वाले पहले वित्त मंत्री बन जाएंगे। इससे पहले यह रिकॉर्ड मोरारजी देसाई के नाम था, जिन्होंने छह बार बजट पेश किया था।

करदाताओं को राहत मिल सकती है

केंद्रीय बजट 2024 की तारीखों की घोषणा के साथ, अटकलें लगाई जा रही हैं कि वित्त मंत्री मोदी सरकार 3.0 के तहत करदाताओं के लिए कुछ लाभों की घोषणा कर सकते हैं। एक मीडिया एजेंसी ने दो सरकारी अधिकारियों के हवाले से बताया है कि केंद्र सरकार केंद्रीय बजट में ग्रामीण आवास के लिए राज्य सब्सिडी बढ़ाने पर विचार कर रही है. जिसमें पिछले वर्ष की तुलना में 50 फीसदी तक की बढ़ोतरी की संभावना है। जिसके बढ़कर 6.5 बिलियन (अरब) अमेरिकी डॉलर से अधिक होने की संभावना है।