भारतीय महिला हॉकी टीम का पेरिस ओलिंपिक खेलने का सपना टूट गया है। टोक्यो ओलिंपिक में टॉप-4 पर रहने वाली भारतीय टीम ओलिंपिक का कोटा हासिल करने में नाकाम रही है।
शुक्रवार को भारतीय टीम को ब्रॉन्ज मेडल मैच में जापान ने 1-0 से हराया। जापान की ओर से काना उराता ने छठे मिनट पर मिले पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागा। उसके बाद भारतीय खिलाड़ी बराबरी का गोल नहीं कर सकीं।
इस टूर्नामेंट की टॉप-3 टीमों को पेरिस ओलिंपिक का टिकट मिला। इनमें अमेरिका, जर्मनी और जापान शामिल रहे।

More Stories
महाकुंभ में अनोखी पेशकश: 1100 रुपये में ‘डिजिटल फोटो स्नान’, वीडियो हुआ वायरल
अमेरिका से मिले 21 मिलियन डॉलर पर विवाद, ट्रंप ने फिर लगाए भारत पर झूठे आरोप
होली छपरीयों का फेवरेट त्योहार: फराह खान का विवादित बयान, माफी की उठी मांग