तालिबान और अफगान सरकारी सैन्यबलों के बीच भीषण युद्ध चल रहा है। तालिबान ने देश के बाहरी हिस्सों पर कब्जे के बाद अब प्रातों की राजधानियों की ओर बढ़ना शुरू कर दिया है।
बीते 5 दिनों में तालिबान ने पांच प्रांतीय राजधानियों पर कब्जा कर लिया है। उत्तर में कुंदूज, सर-ए-पोल और तालोकान पर तालिबान ने कब्जा कर लिया। ये शहर अपने ही नाम के प्रांतों की राजधानियां हैं। दक्षिण में ईरान की सीमा से लगे निमरोज प्रांत की राजधानी जरांज पर कब्जा कर लिया है। उजबेकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान सीमा से लगे नोवज्जान प्रांत की राजधानी शबरघान पर भी भीषण लड़ाई के बाद तालिबान का कब्जा हो गया है। फिलहाल देश के 80% हिस्से पर या तो तालिबान का कब्जा है या उसके साथ लड़ाई चल रही है।
More Stories
1 अप्रैल से नया बजट लागू ; जानिए कैसे पड़ेगा आपकी जेब पर असर
क्या यह अपग्रेड 30MKI लड़ाकू विमान भारत की वायु रक्षा को अजेय बनाएगा?
सलमान खान की ‘सिकंदर’ ने पहले दिन मचाया धमाल, जानिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और एक्सपर्ट ओपिनियन