CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Monday, April 21   7:03:30
blue moon

भारत में दिखाई दिया सुपर ब्लू मून,14% बड़ा दिखा चांद

31-08-2023

रक्षाबंधन पर फुल मून, सुपरमून और ब्लू मून तीनों एक साथ दिखाई दिए। इस खगोलीय घटना को ‘सुपर ब्लू मून’ कहा जाता है। भारत में सुपर ब्लू मून बुधवार रात 8 बजकर 37 मिनट पर दिखाई दिया।ये रोजाना की अपेक्षा 14 प्रतिशत बड़ा और ज्यादा चमकदार था। ये घटना तब होती है, जब चंद्रमा पृथ्वी के करीब आता है। अब अगला सुपर ब्लू मून 13 साल बाद 2037 में दिखाई देगा।


इससे पहले एक अगस्त को भी फुल मून हुआ था। तब चांद पृथ्वी से 3,57,264 किलोमीटर दूर रहा। जबकि आमतौर पर यह सबसे दूर 4,05,000 किलोमीटर और सबसे करीब 3,63,104 किलोमीटर दूर होता है। अब अगली बार यह खगोलीय घटना 19/20 अगस्त, 2024 में दिखाई देगी।