CATEGORIES

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Tuesday, March 11   11:21:33

देहरादून-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव

19-06-2023, Monday

जनवरी के बाद ट्रेन पर पथराव की यह 7वीं घटना

देहरादून-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थर फेंके गए। रेलवे अधिकारियों ने इस पर बताया कि दिल्ली-देहरादून रूट पर मुजफ्फरनगर स्टेशन के पास वंदे भारत एक्सप्रेस के ई1 कोच पर पथराव किया गया है। इस घटना के दौरान कोई घायल नहीं हुआ। दिल्ली मंडल ने दोषियों को पकड़ने के लिए रेलवे सुरक्षा बल को लगाया है। देशभर में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की जनवरी से लेकर अब तक यह 7वीं घटना है।