शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं,जिससे निवेशकारों को बड़ा फायदा हो रहा है।
शेयर बाजार ने आज यानी गुरुवार 14 सितंबर को ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बनाया है। सेंसेक्स ने आज कारोबार के दौरान 67,771 का स्तर छुआ। निफ्टी में भी 20,167 का स्तर टच किया। हालांकि इसके बाद मार्केट थोड़ा नीचे आया और सेंसेक्स 52 अंकों की तेजी के साथ 67,519 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 33 अंकों की तेजी रही, ये 20,103 के स्तर पर बंद हुआ। आज बैंक और ऑटो शेयरों में 1% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली।
बीते एक साल में सेंसेक्स ने 12% से ज्यादा चढ़ा है। 14 सितंबर 2022 को ये 60,346 अंक पर था जो अब 67,771 पर पहुंच गया है। यानी इसमें 7,425 अंक की तेजी आई है। वहीं निफ्टी में भी बीते 1 साल में करीब 11% की तेजी आई है।
More Stories
मेल Hippopotamus निकला एक फीमेल, 7 साल बाद सामने आई सच्चाई
सोना-चांदी की चमक फीकी! इस हफ्ते 72,448 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आया सोने का भाव
एक बार फिर घायल हुई ममता बनर्जी, हेलीकॉप्टर में संतुलन खोने की वजह से पैर पर लगी चोट