CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Saturday, April 19   9:18:55

बिहार में दुर्गा पंडाल में भगदड़, 3 की मौत, 20 घायल

गोपालगंज में दुर्गा पंडाल में भगदड़ मचने से 3 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में दो बुजुर्ग महिलाएं और एक 5 साल का बच्चा है।भगदड़ में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इसमें 7 से 8 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी को पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

सोमवार को नवमी के दिन नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित राजा दल पूजा पंडाल देखने गए थे। रात करीब 9 बजे ज्यादा भीड़ की वजह से पंडाल में भगदड़ मची। इसमें अचानक मां के हाथ से बच्चे छूट गया। वह भीड़ में दब गया।

घायल बच्चे को मौके पर मौजूद लोग गोपालगंज सदर अस्पताल तेजी से लेकर जाने लगे। इससे पंडाल से थोड़ी दूर पर भीड़ अनियंत्रित हो गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। तभी दो बुजुर्ग महिलाएं गिरीं और भीड़ के पैरों तले कुचल गईं।

घायल महिलाओं को भी तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां दोनों ने दम तोड़ दिया।