CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Wednesday, April 2   2:20:55

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी में फूट, उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस से अलग 17 कैंडिडेट किए घोषित

देश भर में चुनावी माहौल के बीच टिकटों के आवंटन को लेकर पार्टी और प्रत्याशियों में रोष का माहौल देखने मिल रहा है।

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी संकट में नजर आ रहा है। शिवसेना उद्धव गुट ने आज बुधवार को 17 कैंडिडेट्स का ऐलान किया है। इनमें 3 सीटों पर कांग्रेस के दावेदार टिकट का इंतजार कर रहे थे।

एलऐलान के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय निरुपम नाराज हैं, वे मुंबई नॉर्थ-वेस्ट से लोकसभा लड़ने की तैयारी कर रहे थे। उन्हें खुद राहुल गांधी ने टिकट का भरोसा दिया था।उद्धव गुट ने यहां अमोल कीर्तिकर को टिकट दिया, जिन्हें खिचड़ी घोटाले में ED ने समन भेजा है। मुंबई साउथ-सेंट्रल और सांगली सीटों पर भी कांग्रेस के नेता टिकट मिलने की उम्मीद कर रहे थे।
वंचित बहुजन अघाड़ी नेता प्रकाश अंबेडकर ने भी MVA से अलग लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने बुधवार को 8 कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान किया।इनके अलावा स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के अध्यक्ष पूर्व सांसद राजू शेट्टी ने MVA के साथ गठबंधन करने से इनकार कर दिया है। MVA ने हातकणंगले की सीट शेट्टी को देना का प्रस्ताव दिया था।

ऐसे में महाराष्ट्र में टिकटों की गहमा गहमी आगे चलकर और गरमा सकती है।