CATEGORIES

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Saturday, March 29   3:25:20

मणिपुर हिंसा को लेकर सोनिया गांधी का वीडियो संदेश

22-06-2023, Thursday

हिंसा ने राज्य के लोगों का जीवन तबाह कर दिया : सोनिया गांधी

सोनिया गांधी ने की शांति की अपील

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मणिपुर में जारी हिंसा को लेकर एक वीडियो संदेश जारी किया। इसमें सोनिया ने कहा, इस हिंसा ने मणिपुर में लोगों के जीवन को तबाह कर दिया और हजारों लोगों को उजाड़ दिया है। इस हिंसा ने हमारे राष्ट्र की अंतरात्मा में एक गहरा घाव छोड़ा है।
सोनिया ने कहा कि मुझे यह देखकर गहरा दुख हुआ है कि लोगों को उस एकमात्र स्थान से पलायन करने के लिए मजबूर होना पड़ा जिसे वे अपना घर कहते हैं। यह दिल दहला देने वाला है कि शांति के साथ साथ रहने वाले हमारे भाई-बहन एक-दूसरे के खिलाफ हो गए हैं।

उन्होंने लोगों से शांति और सद्भाव की अपील करते हुए कहा कि आज हम जो रास्ता अपने बच्चों को सिखाएंगे, यही उनके भविष्य को संजोएगा। साथ ही यही उनको विरासत में मिलेगा।