CATEGORIES

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Thursday, May 8   7:22:36

सोनाक्षी सिन्हा का रिलेशनशिप हुआ ऑफिशियल

08-06-22

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा पिछले कुछ समय से जहीर इकबाल के साथ अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने कभी भी इस बारे में खुलकर बात नहीं की, लेकिन हाल ही में दोनों का एक वीडियो सामने आया, जिससे उनके फैंस को क्लियर हो गया कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

दरअसल 2 जून को सोनाक्षी का बर्थडे था, अब हाल ही में जहीर ने सोनाक्षी के साथ एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में ‘आई लव यू’ लिखते हुए जहीर ने सोनाक्षी के साथ अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया। वहीं सोनाक्षी ने भी रिलेशनशिप की कंफर्मेशन देते हुए लिखा, “थैंक्यू…लव यू…अब मैं तुम्हें मारने आ रही हूं।”

इसी बीच जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड करने लगे हैं।