CATEGORIES

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Wednesday, March 12   3:38:43

महीने की इस तारीख को जहीर से शादी रचाने जा रही सोनाक्षी, लेंगी 7 फेरे या करेंगी निकाह?

बॉलीवुड गलियारों से बड़ी खबर सामने आ रही है। शत्रुघन सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को शादी रचाने जा रही हैं। वो मुस्लिम एक्टर से शादी कर रही हैं।

सोनाक्षी 37 साल की उम्र में दुल्हन बनने जा रही हैं। मुंबई में सोनाक्षी एक्टर जहीर इकबाल से निकाह करेंगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस शादी में सोनाक्षी और जहीर के फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड्स शामिल होंगे।

सोनाक्षी का वेडिंग इनविटेशन मैगजीन कवर की तरह डिजाइन किया जाएगा। इस पर लिखा है अफवाहें सच हैं। शादी में शामिल होने वाले सभी गेस्ट से फॉर्मल में आने की रिक्वेस्ट की गई है। यह सेलिब्रेशन शिल्पा शेट्टी के रेस्ट्रॉन्ट वेस्ट में हो सकता है।

सोनाक्षी और जहीर एक दूसरे को लंबे वक्त से डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने आज तक अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की।

जहीर इकबाल का करियर

36 साल के जहीर ने 2019में फिल्म ‘Notebook’ से डेब्यू किया था। इसके बाद वह 2022में सोनाक्षी और हुमा कुरैशी की फिल्म ‘Double XL’ में नजर आए। अपने 6 साल के फिल्मी करियर में जहीर ने सिर्फ इन्हीं दोनों फिल्मों में काम किया और ये दोनों फ्लॉप रहीं। जहीर के पिता इकबाल रतनानी सलमान खान के करीबी दोस्त हैं। जहीर को लॉन्च करने में सलमान खान का हाथ है।

सोनाक्षी की 23 फिल्मों में 15 फ्लॉप

जहीर की तरह सोनाक्षी का करियर भी कुछ खास नहीं रहा है। सोनाक्षी ने साल 2010 में सलमान खान की फिल्म दबंग से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। 14 सालों में सोनाक्षी ने करीब 23 फिल्मों में काम किया है, जिनमें से 15 फ्लॉप रही हैं। सोनाक्षी ने आखिरी हिट फिल्म 2012 में दबंग टू दी थी। तब से उनका करियर ट्रैक पर नहीं लौट सका है। फिल्हाल फैंस सोशल मीडिया में सोनाक्षी और जहीर को शादी की ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं।