अरुणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर में ऊंचाई पर स्थित इलाके में हिमस्खलन में फंसे 7 भारतीय जवानों की मौत हो गई है। भारतीय सेना ने इस बात की पुष्टि की है।सेना ने जानकारी देते हुए बताया है कि सातों जवानों के शव हिमस्खलन स्थल से निकाल लिए गए हैं।दरअसल 6 फरवरी को कामेंग सेक्टर में ऊंचाई पर स्थित इलाके में हिमस्खलन होने से उसमें भारतीय सेना के कम से कम सात कर्मियों के फंसने की खबर थी। बाद में उनकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया था।बर्फीले तूफान में मारे गए जवानों की पहचान भी कर ली गई है।
More Stories
भारत-पाक तनाव के बीच दिल्ली में सुरक्षा चाक-चौबंद! ; इंडिया गेट को कराया गया खाली
भारत-पाक तनाव के बीच, इन शहरों में हुआ ब्लैकआउट! जानिए ,कहां-कहां गूंजे सायरन
धर्मशाला में पंजाब और दिल्ली के बीच मैच रद्द, खिलाड़ियों को दिल्ली ले जाने के लिए विशेष ट्रेन की व्यवस्था