CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Sunday, April 20   8:21:34

राहुल गांधी ने सदन में ‘फ्लाइंग किस’ का इशारा किया : स्मृति ईरानी

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी के भाषण के बाद एक नया विवाद पैदा हो गया। भाजपा सांसद स्मृति ईरानी ने राहुल पर सदन में फ्लाइंग किस देने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा- एक बात पर मैं आपत्ति जाहिर करना चाहती हूं। जिनको आज मुझसे पहले बोलने का अधिकार दिया गया, उन्होंने जाते-जाते एक अभद्र लक्षण के दर्शन दिए। यह केवल एक अभद्र व्यक्ति ही हो सकता है, जो सदन में संसद की महिला सदस्यों के रहते हुए फ्लाइंग किस दे सकता है। ऐसे गरिमा विहीन आचरण को इस देश के सदन में कभी नहीं देखा गया। यह उस खानदान के लक्षण हैं। ये आज देश को पता चल गया।

आपको बता दें कि बुधवार को लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल गांधी के भाषण के बाद स्मृति ईरानी बोलने के लिए खड़ी हुईं तो उन्होंने आरोप लगाया कि संसद से जाते वक्त राहुल ने फ्लाइंग किस का इशारा किया। अब इस फ्लाइंग किस विवाद को लेकर भारतीय जनता पार्रटी कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर लगातार हमलावर है।