कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नवजोत सिंह सिद्धू को पार्टी की पंजाब इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। गांधी ने राज्य के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की कड़ी आपत्ति के बावजूद यह फैसला लिया। इस बीच अध्यक्ष बनने पर नवजोत सिंह सिद्धू की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। सिद्धू ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा का आभार जताते हुए कहा है कि मेरी यात्रा अब शुरू हुई है।
नवजोत सिंह सिद्धू ने क्या कहा?
नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट करके कहा है, “मैं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा का आभारी हूं, उन्होंने मुझपर विश्वास किया और मुझे यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी।” उन्होंने कहा, “पंजाब मॉडल और हाईकमान के 18 सूत्रीय एजेंडे के माध्यम से हम ‘जितेगा पंजाब’ के मिशन को पूरा करने के लिए कांग्रेस परिवार के हर सदस्य के साथ काम करेंगे। मेरी यात्रा अब शुरू हुई है।”
More Stories
आमिर खान ने छोड़ी एडवोकेट उज्ज्वल निकम की बायोपिक! कारण जानकर रह जाएंगे हैरान
क्या सुप्रीम कोर्ट आज देगा वक्फ अधिनियम के तीन विवादास्पद सवालों पर फैसला? जल्द ही होगी सुनवाई
कौन थी भारत की पहली महिला शासक, जिसने अच्छों-अच्छों के छुड़ादिए छक्के