CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Saturday, April 19   10:43:11
प्रतिकात्मक तस्वीर

प्रतिकात्मक तस्वीर

हापुड़ में चौंकाने वाली घटना: वृद्ध महिला की चिता से चोरों ने चुराई हड्डियां

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के भीकनपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आमतौर पर चोरों द्वारा पैसे, गहने, या कीमती सामान चुराने की घटनाएं सुनने में आती हैं, लेकिन यहां चोरों ने एक वृद्ध महिला की चिता से हड्डियां चुरा लीं।

दरअसल, 2 सितंबर को वृद्धा का निधन हो गया था, जिसके बाद उनके शव का खेत में अंतिम संस्कार किया गया। उनके परिजन समाधि बनाने की तैयारी कर रहे थे। सोमवार सुबह जब परिजन अस्थियां लेने पहुंचे, तो उन्हें वहां हड्डियां ही नहीं मिलीं। इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पीड़ित पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

घटना का विवरण
भीकनपुर गांव निवासी पृथ्वी सिंह की मृत्यु वर्ष 2019 में हो गई थी। वह अपनी मां स्वरूपी देवी (85 वर्ष), पत्नी अंजू, बेटे ऋतिक, बेटी आशी और भाव्या के साथ रहते थे। उनकी मां स्वरूपी देवी काफी समय से बीमार चल रही थीं और 2 सितंबर को उनका निधन हो गया। उनकी अंतिम इच्छा थी कि उनके शरीर का अंतिम संस्कार खेत में किया जाए और उनकी समाधि भी वहीं बनाई जाए। परिवार ने उनकी अंतिम इच्छा को पूरा करते हुए खेत में उनका अंतिम संस्कार कर दिया।

परिजन रविवार की देर रात चिता के पास दीपक जलाकर घर लौट आए थे। सोमवार को अस्थियां लेने और ब्रजघाट में विसर्जन के लिए परिजन फिर से चिता स्थल पर पहुंचे, लेकिन वहां अस्थियां गायब थीं। रात के दौरान किसी ने हड्डियां चुरा ली थीं। घटना की सूचना पुलिस को दी गई और मामले की जांच की जा रही है।

तांत्रिक क्रियाओं की आशंका
गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में तांत्रिक क्रियाओं के लिए कई तांत्रिक जलती चिता से हड्डियां चुराते हैं। ऐसा संदेह है कि इसी प्रकार तांत्रिक अनुष्ठान के लिए वृद्धा की हड्डियां भी चुरा ली गई होंगी।

यह पहली बार नहीं है कि हड्डी चोरी की घटना सामने आई है। इससे पहले भी चोराखी मंदिर स्थित श्मशान घाट से हड्डियां चोरी होने का मामला सामने आया था।

पुलिस की जांच जारी
पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।