CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Wednesday, April 16   1:56:16
sekhar suman

लोकसभा चुनावों के बीच शेखर सुमन ने रखा राजनीति में कदम, इस पार्टी में शामिल हुए नवाब जुल्फिकार

बिहार की सियासत में नए खिलाड़ी के शामिल होने की खबर सामने आई है। एक्टर शेखर सुमन आज भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पार्टी नेताओं की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण की। लोकसभा चुनावों के बीच शेखर का ये पेतरा इंडी गठबंधन के लिए भारी पड़ सकता है।

शेखर के साथ कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक, राधिका खेड़ा दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में भाजपा में शामिल हुईं। इस दौरान सुमन ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और राष्ट्रवाद की विचारधारा से प्रेरित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह बिहार से लोकसभा चुनाव लड़ने पर विचार कर रहे हैं।

आपको बता दें कि शेखर सुमन दूसरी बार सियासी पारी खेलने के लिए भाजपा में शामिल हुए हैं। इसके पहले वह एक बार कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव में उतर चुके हैं। 2009 के लोकसभा चुनाव में पटना साहिब सीट से चुनाव लड़ा था।

 

शेखर सुमन का जन्म 1957 में बिहार के पटना में हुआ था। वह एक प्रसिद्ध अभिनेता, निर्देशक, एंकर और निर्माता हैं। उन्होंने कई हिंदी फिल्मों और टेलीविजन धारावाहिकों में काम किया है। वह अपनी सामाजिक टिप्पणी और आलोचनात्मक विचारों के लिए जाने जाते हैं।