CATEGORIES

February 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
2425262728  
Tuesday, February 11   5:52:06
jawan

लोगों के लिए जश्न से कम नहीं ‘जवान’, सिनेमाघरों में दिख रहा जबरदस्त क्रेज

किंग खान की फिल्म का रिलीज किसी त्योहार से कम नहीं है। एक ओर जहां लोग श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मना रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जवान फिल्म के रिवीज हो जाने के बाद लोगों में जश्न का माहोल बन गया है। इस फिल्म का रिलीज होना किसी त्योहार से कम नहीं यह ऐसे ही नहीं कहा जा रहा है। ऐसा हर रोज नहीं होता जब सुबह 6 बजे के शो के लिए थिएटर हाउसफुल हो जाते हैं। ब्लॉकबस्टर ‘पठान’ के साथ धमाकेदार शुरुआत करने के बाद, SRK का जवान एक लेवल ऊपर चला गया है। भरपूर ड्रामा के साथ हाई ऑक्टेन एक्शन से भरपूर जवान लोगों के दिलों में छा गई है।

जवान शुरू से लेकर आखरी तक एसआरके का शो है। इसमें वे डबल रोल में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में उनके एंट्री से लेकर मार-धाड़, डांस नंबर तक ऐसा कुछ भी नहीं है जहां पर किसी चीज की कमी महसूस हुई हो। इस साल नवंबर में 58 साल के होने वाले शाहरुख खान अभी भी अपने एक्शन से लोगों का दिल जीत रहे हैं। जवान में उन्होंने जितना एक्शन किया है, उसे देखते हुए लगता है कि ‘पठान’ महज एक टीजर थी।

फिलहाल जवान के शोज थियएटर्स में चल रहे हैं। फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों के रिएक्शन की बाढ़ आ गई है। लोग फिल्म में उनके अलग-अलग लुक्स की तारीफ भी कर रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि जवान पहले दिन ही वर्ल्डवाइड 100 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है। वहीं देश में लगभग 70-75 करोड़ की कमाई हो सकती है। फिल्म में शाहरुख खान के साथ ही विजय सेतुपति और नयनतारा भी प्रमुख किरदारों में हैं। वहीं इसमें दीपिका पादुकोण का भी कैमियो है।

फिल्‍म के एक्‍शन सीक्‍वेंस बेहतरीन हैं। वहीं बैकग्राउंड म्‍यूज‍िक के मास्‍टर एटली हैं। उन्‍हें अच्‍छे से पता है कि यही वो सबसे जरूरी चीज है जो स‍िनेमाहॉल में बैठे दर्शक के मूड को बना सकती है। न‍िर्देशक एटली मासी एंटरटेनर फिल्‍मों के बादशाह हैं और उन्‍होंने ‘जवान’ में भी यही बादशाहत का प्रदर्शन किया है। फिल्‍म का एक्‍शन हो या फिर उसकी कहानी और इमोशनल सीन्‍स को बयान करने का तरीका, साउथ की फिल्‍मों का अपना एक स्‍टाइल है, जो उत्तर भारत के दर्शकों को भी खूब पसंद आ रहा है। ‘जवान’ में भी उसकी झलक दिखाई दे रही है।