रोशन परिवार के सात दशक के सफर को लेकर “द रोशंस” शीर्षक से डॉक्यूमेंट्री बनवाई गई है।
राकेश रोशन, ह्रितिक रोशन,राजेश रोशन को कौन नहीं जानता। इस परिवार के पिता रोशनलाल नागरथ ने बॉलीवुड संगीत को बहुत बड़ा योगदान दिया।इस परिवार के सात दशक के फिल्मी सफर को लेकर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री फिल्म ” The Roshans” आ रही है। इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म को शशि रंजन ने दिग्दर्शित किया है।
रोशन परिवार की तीन पीढ़ी के फिल्मी सफर को दर्शाया गया है। इसराज वादक रोशन लाल नागरथ अपनी किस्मत आजमाने के लिए 1948 में दिल्ली से मुंबई आए। 1949 में उन्होंने संगीतकार ख्वाजा खुर्शीद अनवर के सहायक के रूप में काम शुरू किया। उन्होंने एक संगीतकार के रूप में सदाबहार गाने दिए। जिनमें “लागा चुनरी में दाग”, “जो वादा किया वह निभाना पड़ेगा” जैसे कई गाने हैं।
वह लोक संगीत को शास्त्रीय संगीत के साथ समन्वित कर संगीत देने में माहिर थे। उनकी पत्नी इरा भी गायिका और संगीतकार थी। सन 1950 से 1967 तक के 17 सालों में बॉलीवुड की महान गायक हस्तियों के साथ उन्होंने काम किया। उनके पुत्रों राकेश रोशन,राजेश रोशन,और पौत्र ह्रितिक रोशन इस डॉक्यूमेंट्री के निर्माता है। इसमें रोशन परिवार के उतार चढ़ाव,उनसे सात दशकों से जुड़े लोग,इस डॉक्यूमेंट्री का हिस्सा है। यह डॉक्यूमेंट्री वर्ष 2023 के अंत तक रिलीज होने की संभावना है।

More Stories
वड़ोदरा के BJP नेता ने पीएम मोदी की ऐसी तस्वीर की पोस्ट… उड़ गए सभी के होश
BREAKING NEWS : पाकिस्तान की सेना पर भारत का प्रचंड वार! शहबाज शरीफ के घर के पास धमाका, बंकर में दुबके
भारत-पाक तनाव के बीच दिल्ली में सुरक्षा चाक-चौबंद! ; इंडिया गेट को कराया गया खाली