CATEGORIES

April 2024
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
April 27, 2024
फोटो साभार गुगल

फोटो साभार गुगल

वीडियो VIRAL: सीमा हैदर ने तिरंगा पहन लगाए ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारे

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान से आई सीमा हैदर का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसमें सीमा हैदर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रविवार को देशभक्ति के रंग में रंगी नजर आई। अपने चार बच्चों के साथ भारत आई सीमा हैदर ने अपने पति के साथ घर पर तिरंगा फहराया।

रविवार को सीमा हैदर ने अपने पति के साथ हर घर तिरंगा कैंपन में भाग लिया। इस दौरान सीमा ने भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। सीमा ने इस मौके पर तिरंगा थीम की साड़ी और माथे पर जय माता दी की चुनर पहनी हुई थी। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

घर तिरंगा अभियान के दौरान सीमा ने कहा कि आज मैंने तिरंगा फहराया है अब मैं हिन्दुस्तान की ही हूं।

बता दें कि रविवार से हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत हो चुकी है। इस अभियान से पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर भी जुड़ चुकी हैं। सीमा और सचिन ने रविवार को अधिवक्ता एपी सिंह के साथ अपने घर पर तिरंगा फहराया।