माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के को फाउंडर बिल गेट्स गुजरात में सरदार पटेल की सबसे ऊंची प्रतिमा और सरदार सरोवर नर्मदा बांध को देखकर आश्चर्यचकित रह गए,इस दौरान उन्होंने वॉकवे से दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा के नीचे तस्वीरें भी ली।
माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के संस्थापक और प्रसिद्ध समाजसेवी बिल गेट्स ने गुजरात के अतिथि के रूप में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दौरा किया। वह इंजीनियरिंग के चमत्कार जैसे सरदार पटेल साहब की सबसे ऊंची प्रतिमा और सरदार सरोवर नर्मदा बांध को देखकर आश्चर्यचकित रह गए। बिल गेट्स ने सरदार सरोवर बांध का अद्भुत नजारा देखा और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आदिवासी विकास, महिला सशक्तिकरण और आर्थिक विकास की सराहना की।
उन्होंने वॉकवे से दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा के नीचे तस्वीर भी ली।इसके बाद उन्होंने प्रतिमा के प्रदर्शनी हॉल का भी दौरा किया।यह प्रतिमा कैसे बनाई गई? इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के साथ देशभर में कृषि उपकरण कैसे एकत्र किए गए, सहित दिलचस्प जानकारी उन्हें दी गईं। इसके अलावा आजादी के बाद देशी रियासतों के विलय में सरदार साहब की भूमिका और उसके बाद एक भारत के निर्माण की गाथा बताई गई।
बिल गेट्स को यह विवरण बहुत दिलचस्प लगे और वो शीघ्र ही viewing gallery में पहुंच गए,वहां से उन्होंने सरदार सरोवर बांध का अद्भुत नजारा देखा। इस बांध के बनने से गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश को पानी के अलावा बिजली उत्पादन के बारे में भी उन्हें जानकारी दी गई।उन्होंने विजिटर्स बुक में नोट भी किया। बिल गेट्स ने इस मौके पर कहा कि अद्भुत इंजीनियरिंग कौशल! अति खूबसूरत! सरदार पटेल को सर्वोत्तम श्रद्धांजलि! आतिथ्य के लिए धन्यवाद!

More Stories
ममता बनर्जी का बड़ा आरोप: भाजपा ने फर्जी वोटरों से दिल्ली और महाराष्ट्र चुनाव जीते, बंगाल में भी यही चाल चलेगी
समुद्र से बाहर आई विनाशकारी OarFish मछली ,क्या हो जाएगा कलयुग का अंत? जानें पूरी सच्चाई
सभी धर्मों की एकता के प्रतीक महान संत रामकृष्ण परमहंस