CATEGORIES

February 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
2425262728  
Monday, February 24   1:25:15

नेपाल में लापता विमान की तलाश थमी:क्रैश होने की आशंका, 4 भारतीयों समेत 22 पैसेंजर थे; पायलट के फोन से मिली लोकेशन

30-05-22

नेपाल की तारा एअर का 9NAET डबल इंजन एयरक्राफ्ट उड़ान भरने के बाद से लापता है। इसमें 3 क्रू मेंबर समेत 22 यात्री हैं। इनमें 4 भारतीय हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह छोटा एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एयरक्राफ्ट में सवार भारतीयों के नाम अशोक कुमार त्रिपाठी, धनुष त्रिपाठी, ऋतिका त्रिपाठी और वैभवी हैं। नेपाल में इंडियन एम्बेसी ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। ये है: 977-9851107021