आम आदमी पार्टी (AAP) नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के मनी लॉन्ड्रिंग केस में आज राऊज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई होगी। कोर्ट में सत्येंद्र जैन के खिलाफ आरोप तय होंगे।
इससे पहले 18 नवंबर को सत्येंद्र जैन के खिलाफ आरोप तय करने के मामले में आंशिंक दलीलें सुनी गई थीं। जिसके बाद स्पेशल जज विकास ढल ने 25 नवंबर तक सुनवाई टाल दी थी।
वहीं 25 अक्टूबर को ED ने चार्जशीट से जुड़े दस्तावेजों की लिस्ट जैन के वकील को दे दी थी। जांच में आय से अधिक संपत्ति का पता चला है। इसके साथ ही ED ने यह भी बताया कि छापेमारी के दौरान और वहां से निकलते वक्त क्या-क्या चीजें जब्त की गई।
उधर सत्येंद्र जैन के वकील ने जांच एजेंसी पर बयानों की अधूरी जानकारी देने का आरोप लगाया। वकील का कहना है, ईडी ने जो लिस्ट दी है, वह पूरी नहीं है। जुलाई 2022 के बाद इस मामले में अन्य आरोपियों के भी बयान दर्ज किए गए थे। जिसकी जानकारी अभी तक ED ने सत्येंद्र जैन को नहीं दी है।

More Stories
अगर आपको भी इन चीजों के लिए आए कॉल तो हो जाएं सावधान नहीं तो बैंक अकाउंट हो जाएगा खाली
संविधान पर संकट, बदलाव की दस्तक’ ; कांग्रेस के 84वें अधिवेशन में राहुल गांधी की हुंकार
उम्र की दीवार या राजनीति का स्तंभ? मोदी की रिटायरमेंट की चर्चा में कितना दम…. जानिए पूरी हकीकत