CATEGORIES

February 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
2425262728  
Thursday, February 27   5:01:42

हमारे देश की वित्तमंत्री का साड़ी कलेक्शन

लोकसभा में अंतरिम बजट पेश करने वाली वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन का सबसे छोटा 58 मिनट का भाषण रहा, वहीं हर बजट के वक्त पहनी जाती उनकी साड़ियां भी खास रही है।

1 फरवरी 2024 के रोज लोकसभा में निर्मला सीतारामन ने वित्तमंत्री पद पाने के बाद देश का छवां बजट प्रस्तुत किया। उनका बजट संबंधी सबसे छोटा 58 मिनट का भाषण रहा। जहां तक शब्दों की बात है तो देश का आजादी के बाद बजट पेश करने वाले वित्तमंत्रियों का उल्लेख भी जरूरी लगता है। नवंबर 1947 में पहली बार भारत का स्वतंत्र बजट लोकसभा में पेश हुआ, यह बजट तत्कालीन वित्त मंत्री षणमुखम शेट्टी ने पेश किया था। तब से बजट पेश करने का सिलसिला शुरू हुआ। शब्दों के हिसाब से सन 1991 में मनमोहन सिंह का भाषण 16,650 शब्दों का और 2018 में अरुण जेटली का भाषण 18,604 शब्दों के साथ सबसे लंबा भाषण रहा था ।वही ने उलट 1977 में तत्कालीन वित्त मंत्री हीरू भाई पटेल का सबसे छोटा भाषण 800 शब्दों का था।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन का इस वर्ष का अंतरिम बजट 58 मिनट का रहा।वैसे इस बार का बक्सा “जैसे थे” वाला रहा।
लेकिन उनके पास क्लासिक साड़ियों का सुंदर कलेक्शन वाली साड़ियां ध्यान खींचने वाली रही है। कल लोकसभा में उन्होंने जब बजट पेश किया उस वक्त उन्होंने सकारात्मकता, आत्मविश्वास और अधिकार के प्रतीक रूप नीले रंग की आइवरी रंग के प्रिंट वाली साड़ी पहनी थी।यह रंग बल और वीरता का प्रतीक माना जाता है।

इतना ही नहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने हर बजट के वक्त पहनी साड़ियां भी कुछ खास रही। वर्ष 2019 में जब निर्मला सीतारामन ने पहला बजट लोकसभा में पेश किया तब उन्होंने ब्राइट पिंक कलर की गोल्डन बॉर्डर वाली मंगलागिरी साड़ी पहनी थी। यह साड़ी आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में तैयार की जाती है। सिल्क कॉटन और प्योर कॉटन से इन्हें बनाया जाता है।
वर्ष 2020 के बजट के समय उन्होंने भारतीय संस्कृति अनुसार ऊर्जा, उत्सव और उत्साह का रंग, पीले कलर की साड़ी पहनी थी।

वर्ष 2021 में वे लाल साड़ी और लाल पोर्टफोलियो के साथ नज़र आईं। ऑफ व्हाइट और लाल रंग की सिल्क की पोचमपल्ली साड़ी उन्होंने पहनी थी। साड़ी की बॉर्डर पर इकत का पैटर्न था।यह साड़ियां तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में बनाई जाती है।
वर्ष 2022 में उन्होंने चौथा बजट लोकसभा में पेश किया इस वक्त उन्होंने सिल्वर वर्क की बॉर्डर की ब्राउन रंग की हैंडलूम साड़ी पहनी थी।यह साड़ी ओडिसा में बनती बोमकाई साड़ी थी।

वर्ष 2023 में उन्होंने बॉर्डर पर काले और गोल्डन डिटेलिंग वर्क वाली लाल रंग की कसूती सिल्क साड़ी पहनी थी।यह साड़ियां कसूती और इलकाल सिल्क से बनाई जाती है।कर्नाटक के धारवाड़ में इसे बनाया जाता है।कसूती को GI टैग भी दिया गया है।
यूं भले ही निर्मला सीतारामन दिखने में सादा लगे लेकिन उनकी साड़ियां क्लासिक होती हैं।