CATEGORIES

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Tuesday, May 6   10:57:26

सलमान खान का हाल मूसेवाला जैसा करने की धमकी

07-06-22

बॉलीवुड स्टार सलमान खान को जान से मारने की धमकी वाला लेटर मिलने के बाद पुलिस ने उनकी सिक्योरिटी बढ़ा दी है। पुलिस ने 200 से ज्यादा CCTV फुटेज कब्जे में लिए हैं। लेटर में मूसेवाला का जिक्र और नीचे LB GB लिखे होने की वजह से लॉरेंस गैंग पर शक जताया जा रहा है। यह गैंग पहले भी सलमान को धमकी दे चुकी है। जेल में बंद लॉरेंस से भी इस मामले में पूछताछ की गई है।

एक्टर सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद उनकी सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। महाराष्ट्र होम डिपार्टमेंट ने धमकी मिलने के बाद एक्शन लिया है। सलमान और उनके पिता की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि इस मामले में 4 लोगों के स्टेटमेंट को रिकॉर्ड किया गया। मुंबई पुलिस ने सलमान के अलावा उनके पिता और दोनों भाई सोहेल और अरबाज खान का बयान भी दर्ज किया है। मामले में पुलिस को 200 से ज्यादा CCTV फुटेज मिले हैं। क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस की कुल 10 टीमें मामले की जांच में जुटी हैं। मुंबई पुलिस कमिश्नर संजय पांडेय ने एक स्टेटमेंट में कहा, “मुंबई पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है। हम एक्टर को मिले लेटर और पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। अभी तक किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है। जरूरत पड़ी तो हम सुरक्षा बढ़ाएंगे।”

एक दिन पहले यानी 5 जून को सलमान और सलीम खान को धमकी भरा खत मिला था। इस मामले में बांद्रा पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज की है। बांद्रा के बैंडस्टैंड प्रोमेनेड में सलीम खान के गार्ड को यह खत उस जगह मिला, जहां सलीम मॉर्निंग वॉक के बाद जाकर बैठते हैं। लेटर में सलमान और सलीम खान को धमकी दी गई है कि उनका हाल सिद्धू मूसेवाला जैसा कर दिया जाएगा। इस खत में G.B और L.B भी लिखा है। जिससे पुलिस यह मान रही है कि सलमान को यह धमकी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ही दी है।

लॉरेंस बिश्नोई ने कथित तौर पर काले हिरण का शिकार करने के मामले में सलमान खान की हत्या की साजिश रची थी। बिश्नोई समुदाय काले हिरण को पवित्र मानता है, इसलिए इसका शिकार करने के आरोपी सलमान खान को लॉरेंस ने जान से मारने की धमकी दे डाली थी।