CATEGORIES

February 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
2425262728  
Monday, February 24   6:36:01
LVP Heritage Garba 2024

राज परिवार के साथ गरबा खेलने को तैयार वडोदरा, LVP हेरिटेज गरबा 2024 का भव्य आयोजन

गुजरात के वड़ोदरा में पिछले कई सालों से प्रसिद्ध LVP हेरिटेज गरबा का इस वर्ष भी भव्य आयोजन राज परिवार द्वारा किया जा रहा है।

उत्सव प्रेमी वड़ोदरा नगरी अब गणेश उत्सव के बाद नवरात्रि के लिए पूरी तरह से तैयार हो रही है, और इसी क्रम में विभिन्न गरबा आयोजनों की तैयारियों की शुरुआत भी हो चुकी है। इस वर्ष वड़ोदरा के राज परिवार द्वारा LVP हेरिटेज गरबा 2024 का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसे लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।

इस पत्रकार परिषद में वड़ोदरा की महारानी राधिका राजे गायकवाड़ ने LVP हेरिटेज गरबा 2024 के आयोजन की विस्तृत जानकारी दी।