CATEGORIES

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Thursday, May 1   11:54:06

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, रामलीला मैदान में ली शपथ: NDA के दिग्गज रहे मौजूद

भाजपा की विधायक रेखा गुप्ता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। रामलीला मैदान में आज दोपहर 12:35 बजे रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर भाजपा के 27 साल के वनवास को समाप्त किया। दिल्ली में सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद रेखा गुप्ता चौथी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं। परवेश वर्मा समेत छह विधायकों ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।

शपथ ग्रहण समारोह में PM मोदी, अमित शाह और जे.पी. नड्डा रहे मौजूद
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा इस शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहे। इसके अलावा इस समारोह में शीर्ष धर्मगुरुओं और धार्मिक नेताओं को भी आमंत्रित किया गया था। उनके लिए केंद्रीय मंच के पास एक विशेष स्टेज बनाया गया था।

रेखा गुप्ता को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा
दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने से पहले ही रेखा गुप्ता को Z श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई थी। गृह मंत्रालय के आदेश पर दिल्ली पुलिस ने उनके घर के सामने चार पुलिसकर्मियों, पीछे चार पुलिसकर्मियों और दो कमांडोज़ के साथ सुरक्षा व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही उन्हें यह सुरक्षा प्रदान की जाएगी।