19-09-22
जघन्य अपराध करने वाला आरोपी गिरफ्तार
लखीमपुर के बाद अब बदायूं में दलित लड़की की रेप के बाद हत्या कर दी गई। लड़की शुक्रवार रात से लापता थी। शनिवार सुबह लगभग 11 बजे उसका शव मिला। रविवार सुबह पुलिस ने आरोपी जितेंद्र की गिरफ्तारी दिखा दी। आरोपी ने रेप और हत्या की बात कबूल ली है। उसने पुलिस को बताया कि वो शराब के नशे में था। रेप के बाद मुंह में मिट्टी भरकर उसे दबा दिया। दम घुट गया। थोड़ी देर में लड़की की मौत हो गई।मामले में लड़की की मां ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, “चौकी पर तैनात स्टाफ अगर लापरवाही न करता तो आज मेरी बेटी जिंदा होती। चौकी वालों ने मेरी बेटी को मरवा दिया।” लड़की की उम्र 16 साल थी। फैजगंज बेहटा इलाके के एक गांव में मां, पिता और भाई के साथ रहती थी।
More Stories
महाकुंभ में अनोखी पेशकश: 1100 रुपये में ‘डिजिटल फोटो स्नान’, वीडियो हुआ वायरल
अमेरिका से मिले 21 मिलियन डॉलर पर विवाद, ट्रंप ने फिर लगाए भारत पर झूठे आरोप
होली छपरीयों का फेवरेट त्योहार: फराह खान का विवादित बयान, माफी की उठी मांग