CATEGORIES

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Wednesday, May 7   7:21:58

अयोध्या में रामलला की विधि विधान से हुई प्राण-प्रतिष्ठा, पीएम ने मजदूरों पर बरसाए फूल

500 से ज्यादा साल की प्रतीक्षा के बाद आखिरकार आज अयोध्या में फिर एक बार रामलला की प्रतिमा की पुनः स्थापना की गई है।

अयोध्या में 6 दिन चले अनुष्ठान के बाद आज सोमवार 22 जनवरी को राम मंदिर में भगवान रामलला की विधि विधान से प्राण-प्रतिष्ठा हो गई। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की पूजा में RSS प्रमुख मोहन भागवत, पीएम मोदी समेत 6 यजमान शामिल हुए। उन्होंने विधि-विधान से अनुष्ठान पूरा किया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 12 बजकर 5 मिनट पर हाथ में चांदी का छत्र और लाल अंगवस्त्र लेकर राम मंदिर पहुंचे। इसके बाद पीएम ने कमल के फूल से पूजा-अर्चना की।

भगवान राम के बालस्वरूप के दर्शन किए। प्राण-प्रतिष्ठा के बाद रामलला की आंखों से पट्टी हटाई। 51 इंच की नई मूर्ति को पिछले सप्ताह ही राम मंदिर में रखा गया था। अंत में पीएम ने रामलला के चरणों में साष्टांग प्रणाम किया। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद सभी यजमान का सम्मान किया गया। श्रीराम जन्मभूमि में तीर्थ क्षेत्र न्यास के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि महाराज, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, संघ प्रमुख मोहन भागवत और पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित किया। यहां मोदी ने 35 मिनट बोले।

इसके बाद यहीं मोदी ने 11 दिन का विशेष अनुष्ठान व्रत खोला। पीएम मोदी को निर्मोही अखाड़ा के स्वामी गोविंद गिरि महाराज ने चम्मच से जल पिलाया। मोदी इसके बाद कुबेर टीला गए। यहां भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान वे मंदिर निर्माण में शामिल मजदूरों से मिले और उनके ऊपर फूल बरसाए। साथ ही जटायू की मूर्ति का अनावरण भी किया।