CATEGORIES

February 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
2425262728  
Monday, February 24   5:24:27

Ram Mandir Inauguration: राम लला की प्रतिमा का आज अयोध्या जन्मभूमि परिसर में आगमन

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान का आज बुधवार को दूसरा दिन है। आज रामलला की मूर्ति को जन्मभूमि परिसर में भ्रमण कराया जाएगा। दोपहर 1 बजकर 20 मिनट से आज अनुष्ठान शुरू होगा। सबसे पहले सुवासिनी पूजन, वर्धिनीपूजन किया जाएगा। इसके बाद कलश यात्रा निकाली जाएगी। फिर रामलला की नवनिर्मित को पहली बाहर लाया जाएगा।

इसी बीच कर्नाटक के मंत्री केएन राजन्ना ने कहा- मैं विवादित ढांचा को ध्वस्त होने के बाद अयोध्या गया था। उन्होंने टेंट में दो डॉल रख उन्हें राम कह दिया। आज शाम को मशहूर एक्टर और भाजपा सांसद हेमा मालिनी पहली बार अयोध्या में 55 कलाकारों के साथ विशेष प्रस्तुति देंगी।

यह प्रस्तुति रामायण के विशेष प्रसंग और मां दुर्गा पर आधारित होगी। 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला मंदिर में विराजमान होंगे। इस दिन प्राण प्रतिष्ठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे।