CATEGORIES

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Monday, May 5   11:11:31

विश्व की सबसे सुंदर नगरी बनने जा रही अयोध्या, ‘स्वच्छ शहर-राम का घर महाअभियान’ का हुआ आगाज

राम नगरी अयोध्या को विश्व की सुंदरतम नगरी बनाने को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। अयोध्या नगर निगम की ओर से ‘स्वच्छ शहर-राम का घर महाअभियान’ के साथ शुरू किया गया है।

इसके तहत अयोध्या नगर निगम के 60 वार्डों में यह रथ जाकर लोगों को स्वच्छ भारत मिशन के स्वच्छ एवं सुंदर नगरी बनाए जाने को लेकर जागरूक करेगा। इतना ही नहीं इसके माध्यम से आम नागरिकों को महाअभियान की जानकारी देते हुए वॉलिंटियरों को जोड़ा जाएगा। यह जानकारी नगर निगम महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने सर्किट हाउस में प्रेस कॉनफ्रेंस के दौरान बताई।

प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि अयोध्या नगर निगम स्वच्छ भारत मिशन के तहत अयोध्या को पूरे भारत में प्रथम स्थान दिलाने के लिए प्रतिबद्‌ध है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए राम का घर महाअभियान चलाया जाएगा, जिसमें प्रत्येक वार्ड से वालंटियर (स्वयंसेवक) जोड़े जाएंगे तथा प्रत्येक वार्डों के पार्षदों की अध्यक्षता में स्वच्छता समितियों का गठन किया जायेगा।

इस अभियान की जानकारी और जनभागीदारी बढ़ाने के लिए एक विशेष रथ का आयोजन किया जाएगा, जो अयोध्या के सभी 60 वार्डों में घूमेगा और लोगों को इस अभियान के बारे में सूचित करेगा।यह रथ वार्ड-वार्ड जाकर वालंटियर बनने के लिए प्रेरित करेगा और इस महाअभियान में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करेगा।