06-07-2023, Thursday
मरीजों के बेड के नीचे तक पहुंचा
बरसाती पानी
मुंबई में सड़क धंसने से दर्जनों गाड़ियां गड्ढे में समाईं
मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत 26 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है। बिहार, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। बिहार के दरभंगा मेडिकल कॉलेज में बारिश का पानी मरीजों के वार्ड तक पहुंच गया। इसके अलावा मुंबई में एक अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग के पास सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया। इससे कई कार और टू-व्हीलर्स गड्ढे में समा गए।
5 जुलाई तक देश में 204 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 189 मिमी ही हुई है। ये सामान्य से 7% कम है। उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य से 37% अधिक बारिश हुई है। दक्षिण भारत में 32% कम बारिश हुई है। मध्य भारत में 6% , जबकि पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में 17% कम बारिश हुई है।
![](https://vnmtvnews.com/wp-content/uploads/2023/09/cropped-334932638_5761922917268107_7483947632124436142_n.jpg)
More Stories
मुंबई पहुंचा कोरोना जैसा HMPV, 6 महीने की बच्ची वायरस से संक्रमित
बिहार में नीतीश के खेला से पहले भयंकर आंदोलन, राष्ट्रपति शासन लगने के आसार!
नए साल के जश्न के बीच महाराष्ट्र में बवाल, जलगांव में दो गुटों के बीच पथराव, वाहनों में आगजनी