CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Tuesday, April 22   2:29:09

राहुल गांधी Assam और Manipur दौरे पर, हिंसा प्रभावित लोगों से की मुलाकात

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज सोमवार 8 जुलाई को असम-मणिपुर दौरे पर हैं। वे आज सुबह हवाई यात्रा कर असम के सिलचर पहुंचे। उन्होंने फुलेरताल के थलाई इन यूथ केयर सेंटर में राहत शिविर का दौरा किया। यहां राहुल गांधी ने मणिपुर हिंसा के पीड़ितों से मुलाकात की। इसके बाद वे कछार भी गए। राहुल के मणिपुर के जरिबीम जाने से पहले वहां गोलीबारी हुई। फिटोल गांव के पास फायरिंग की घटना हुई। सुरक्षाबलों ने गोलीबारी की घटना के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया। मामले में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इस बीच राहुल गांधी जिरीबाम में हायर सेकेंडरी स्कूल में मौजूद विस्थापितों से मिले और उनकी परेशानी जानी। मई 2023 में हिंसा शुरू होने के बाद राहुल की यह तीसरी मणिपुर यात्रा है। इसके पहले राहुल ने जनवरी 2024 में मणिपुर के थौबल से ही भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की थी।राहुल गांधी ने मोइरांग और चुराचांदपुर में बने रिलीफ कैंपों का दौरा किया और पीड़ितों से मिलकर उनका हाल-चाल जानें। प्रदेश कांग्रेस के मुताबिक राहुल गांधी राज्य के कुछ और जिलों में भी जाकर हिंसा प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर सकते हैं।

असम में आई बाढ़ से 28 जिलों के लगभग 22.70 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। अब तक बाढ़, भूस्खलन और तूफान के कारण राज्य में कुल 78 मौतें हो चुकी हैं।