CATEGORIES

February 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
2425262728  
Tuesday, February 25   12:03:43
rahul priyanka gandhi waynad

दक्षिण भारत से ‘चुनावी राजनीति’ में प्रियंका गांधी की एंट्री, राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट

राहुल गांधी केरल की वायनाड लोकसभा सीट से इस्तीफा देंगे और रायबरेली से सांसद बने रहेंगे। वायनाड से प्रियंका गांधी उपचुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस की 2 घंटे की बैठक के बाद राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसका ऐलान किया। राहुल गांधी ने इस मौके पर कहा की वायनाड और रायबरेली से मेरा भावनात्मक रिश्ता है। मैं पिछले 5 साल से वायनाड से सांसद था। मैं लोगों को उनके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं।

सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी ने रायबरेली लोकसभा सीट बरकरार रखने और वायनाड लोकसभा सीट छोड़ने के बारे में लोकसभा अध्यक्ष कार्यालय को औपचारिक रूप से सूचित कर दिया है। उन्होंने इसके लिए लोकसभा अध्यक्ष को पत्र सौंपा है।

राहुल गांधी के ऐलान पर प्रियंका गांधी ने कहा की ‘मुझे वायनाड का प्रतिनिधित्व करने में बहुत खुशी होगी। मैं उन्हें राहुल गांधी की अनुपस्थिति महसूस नहीं होने दूंगी।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा रायबरेली सीट बरकरार रखने और वायनाड सीट छोड़ने पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, “उत्तर प्रदेश में एक ही परिवार के आधे दर्जन लोग सांसद बन गए और कांग्रेस के लोग भी उसी कड़ी को आगे बढ़ाने लग गए। ये परिवारवाद लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है… ऐसे लोग वायनाड से चुनाव लड़ें या कहीं से भी लड़ें। जनता समझ चुकी है और समय पर इनको सबक सिखाएगी।”

वहीं इस पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा, “कांग्रेस पार्टी का मंत्र है ‘परिवारवाद और परिक्रमावाद’… इसके अलावा कांग्रेस में कुछ और दिखता ही नहीं है। पदों की गरिमा को ताक पर रखकर कांग्रेस कल्चर चलाया जा रहा है… वे(राहुल गांधी) पहले अमेठी से भागे, अब वायनाड से भागे हैं…”