CATEGORIES

April 2024
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
April 27, 2024
gandhi-1-1024x576

राहुल गांधी दोबारा कांग्रेस की कमान संभाल सकते हैं

22 Jan. Vadodara: पिछले कई महीनों से कांग्रेस में नए अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होने की बातें हो रही थीं। अब बताया गया है कि कांग्रेस का नया अध्यक्ष जून तक चुन लिया जाएगा। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में शुक्रवार को यह फैसला लिया गया। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने यह जानकारी दी। बैठक की अध्यक्षता पार्टी की आखिरी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने की थी।

कहा जा रहा है कि राहुल गांधी दोबारा कांग्रेस की कमान संभाल सकते हैं। कांग्रेस चाहती है कि पहले 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव हो जाएं, उसके बाद पार्टी के चुनाव करवाए जाएं। 5 राज्यों में अप्रैल-मई में चुनाव होने हैं।

प्रेसिडेंट फुल टाइम हो और एक्टिव भी रहे

साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी ने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद सोनिया गांधी ने बतौर कार्यकारी अध्यक्ष फिर पार्टी की कमान को संभाल लिया था। कांग्रेस नेताओं का एक गुट फुलटाइम और एक्टिव प्रेसिडेंट चुनने की मांग कर रहा है। इसके अलावा कई बार गांधी परिवार से अलग अध्यक्ष बनाने की मांग भी उठती रही है।

सोनिया ने पिछले महीने नाराज नेताओं से की थी मुलाकात

कांग्रेस के 23 वरिष्ठ नेता ने पिछले साल सोनिया गांधी को पत्र लिख नाराजगी जताई थी। बैठक के दौरान पार्टी में बड़े फेरबदल की जरूरत बताई। इन नेताओं में गुलाम नबी आजाद, कपिल सिब्बल, आनंद शर्मा, मनीष तिवारी, जैसे कई और सीनियर लीडर्स शामिल थे। इन नेताओं के साथ सोनिया ने पिछले महीने मीटिंग कर सभी मुद्दों पर बात की थी। इस बैठक में राहुल और प्रियंका भी शामिल हुए थे।