परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी 24 सितंबर को राजस्थान के उदयपुर में होगी। शादी का पूरा फंक्शन उदयपुर के लीला पैलेस में रखा गया है। परिणीति और राघव की शादी का कार्ड भी सामने आया है। 23 सितंबर से शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी। ये रस्में सुबह 10 बजे चूड़ा सेरेमनी से शुरू होंगी।
इसके बाद दोपहर में लीला पैलेस में मेहमानों के लिए लंच की व्यवस्था की गई है। उसी शाम संगीत सेरेमनी होने वाली है, जिसकी थीम 90s बेस्ड होगी।
24 सितंबर को राघव चड्ढा बारात लेकर लीला पैलेस पहुंचेंगे। दोपहर 3:30 बजे जयमाला होगी। इसके आधे घंटे बाद शाम 4 बजे राघव-परिणीति अपने परिवार की मौजूदगी में सात फेरे लेंगे। रस्में पूरी होने के बाद शाम 6:30 बजे विदाई होगी। इसके बाद रात 8.30 बजे रिसेप्शन होगा। इसके बाद मेहमानों के लिए गाला डिनर की व्यवस्था की जाएगी।

More Stories
पुजारियों की सैलरी जानकर रह जाएंगे दंग! काशी विश्वनाथ मंदिर में मिलती है इतनी मोटी तनख्वाह….
खूबसूरती के नाम पर खूनी तेल ; तमिलनाडु में ‘Rabbit Blood Hair Oil’ का धंधा, पूरी सच्चाई जानकर हैरान रह जाएंगे आप…..
गुजरात में भीषण गर्मी का प्रकोप: कंडला में तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा