CATEGORIES

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Tuesday, May 6   2:15:34
PUNE RAIN

Pune rain: भारी बारिश के बाद पानी में डूब गया पुणे, IMD ने जारी किया अलर्ट

Pune rain:  महाराष्ट्र के पुणे में भारी बारिश से हालात बिल्कुल खस्ता हो गए हैं। आलम ये है कि सरकार ने जिला प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन विभाग के लिए अलर्ट जारी कर दिया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार तक मुंबई में “आम तौर पर बादल छाए रहने और मध्यम बारिश” का पूर्वानुमान लगाया है। IMD ने पुणे के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया है। शहर में भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है। IMD अलर्ट में कहा गया है, “30 जुलाई तक शहर में बारिश की संभावना जताई गई है। अगले 5 दिनों में तापमान 23 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।”

यातायात और बुनियादी ढांचे पर प्रभाव
मुंबई के चेंबूर में भारी जलभराव हो गया है। वहीं विले पार्ले में बारिश के कारण यातायात अव्यवस्था का सामना करना पड़ा। लगातार बारिश के बाद अंधेरी सबवे को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है।

भारी बारिश के बीच भूस्खलन से मलबा आने के कारण रायगढ़-पुणे मार्ग पर तमहिनी घाट पर यातायात रोक दिया गया है।

पुणे शहर प्रशासन ने स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है, तथा औद्योगिक प्रतिष्ठानों से भी इस पर विचार करने का आग्रह किया है। अधरवाड़ी गांव में चट्टान खिसकने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक घायल हो गया, जबकि लवासा में भूस्खलन में तीन लोग फंस गए।

IMD ने कोंकण और मध्य महाराष्ट्र में भी अत्यधिक भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। अलर्ट में कहा गया है, “कोंकण के जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मध्य महाराष्ट्र के जिलों में घाट क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।”