संसद का शीतकालीन सत्र लगातार विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ रहा है, आज भी सांसद शुरू होते ही कुछ ऐसा ही मंजर देखा गया।
संसद के शीतकालीन सत्र का आज गुरुवार को तीसरा दिन रहा। जहां प्रियंका गांधी पहली बार संसद पहुंचीं। उन्होंने लोकसभा में सांसद पद की शपथ ली। इस दौरान उन्होंने हाथ में संविधान की कॉपी ली।प्रियंका के साथ उनकी मां सोनिया और राहुल गांधी भी संसद पहुंचे। प्रियंका वायनाड सीट से उपचुनाव जीती हैं। प्रियंका के साथ नांदेड़ से उपचुनाव जीतने वाले रविंद्र चव्हाण ने भी शपथ ली।
केरल के वायनाड लोकसभा उपचुनाव में प्रियंका गांधी की जीत के बाद लोकसभा में दोबारा कांग्रेस के 99 सांसद हो गए हैं। वायनाड सीट राहुल गांधी ने छोड़ी थी, जबकि नांदेड़ सीट कांग्रेस सांसद बसंतराव चव्हाण के निधन के चलते खाली हुई थी। इन पर हाल ही में उपचुनाव हुए हैं और दोनों ही सीटें कांग्रेस के पास वापस आ गई हैं।यह पहली बार हुआ है कि कांग्रेस पार्टी से जुड़े गांधी परिवार के 3 सदस्य एक साथ संसद के सदस्य होंगे। राहुल गांधी रायबरेली से और प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड से लोकसभा सांसद हैं। जबकि सोनिया गांधी राजस्थान से राज्य सभा सांसद हैं।लोकसभा में कार्यवाही शुरू होते ही अडाणी मुद्दे पर हंगामा होने लगा। राज्यसभा में भी हंगामा हुआ। इसके बाद दोनों सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

More Stories
वड़ोदरा में अचानक तेज़ हवाओं संग बारिश का कहर ,अहमदाबाद में भी बदला मौसम का मिजाज
सिर्फ 39 रुपये में बदली किस्मत , यूपी के मंगल सरोज बने रातों रात 4 करोड़ के मालिक ; जानिए कैसे एक ऐप ने पलटी उनकी जिंदगी
पैसे लेकर लड़ने वाले सैनिक पाकिस्तान में? इंस्टाग्राम पोस्ट ने खोली जंग की नई चाल