CATEGORIES

April 2024
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
April 28, 2024

आज से 2024-25 बजट के लिए प्री-बजट मीटिंग्स, ये मोदी सरकार 2.0 का आखिरी बजट

वित्त मंत्रालय आज 10 अक्टूबर से वित्त वर्ष 2024-25 के बजट के लिए प्री-बजट मीटिंग्स शुरू करेगा। ये मीटिंग्स 14 नवंबर तक चलेंगी। अलग-अलग मंत्रालयों के साथ बैठकों में, वित्त मंत्रालय 2023-24 के संशोधित अनुमान और 2024-25 के बजट अनुमान को अंतिम रूप देगा।

साल 2024 की शुरुआत में आम चुनाव होंगे इसलिए ये मोदी सरकार 2.0 का आखिरी बजट होगा। वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का छठा बजट होगा। उन्होंने जुलाई 2019 में अपना पहला फुल बजट पेश किया था। 2024-25 का बजट 1 फरवरी 24 को पेश होने की उम्मीद है।