CATEGORIES

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Wednesday, May 7   1:28:09

Ram Lala के लिए Mahakal Mandir से भेजा गया 5 लाख लड्डूओं का प्रसाद, 22 जनवरी को लगेगा भोग

अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला अपने मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं। ऐसे में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। इस दिन को लेकर हर कोई अपनी-अपनी तरफ से भक्ति व्यक्त कर रहा है। इसी कड़ी में नव-निर्मित भगवान श्री राम के मंदिर में महाकाल की नगरी से महाकालेश्वर प्रबंध समिति द्वारा 5 लाख लड्डूओं का भोग तैयार कर भेजा गया है। इन लड्डूओं का भगवान रामलला को भोग लगाया जाएगा।

महाकालेश्वर प्रबंध समिति द्वारा ये 5 लाख लड्डू रामलला की नगरी अयोध्या जल्द ही पहुंच जाएंगे। इसके बाद इन लड्डूओं को प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन भोग में चढ़ाया जाएगा और भक्तों को वितरित किया जाएगा। समिति ने बताया कि ये लड्डू बेसन, रवा, शुद्ध घी और सुखे मेवे से तैयार किए गए हैं। इन्हें पांच कंटेनर में भरकर कल रात को अयोध्या के लिए भेज दिया गया है। इन्हें बनाने के लिए अतिरिक्त कारीगरों और कर्मचारियों को लगाया गया था। जिन्होंने पूरी श्रद्धा के साथ भगवान महाकाल की तरफ से भोग बनाकर और पैक कर ट्रकों में भरा।

ये लड्डू मुफ्त में भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए तैयार किए गए हैं। इसे लेकर मध्य प्रदेश के मुख्य़मंत्री मोहन यादव ने उज्जैन से लड्डू अयोध्या भेजने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि हम बाबा महाकाल की नगरी से श्री राम के लिए प्रशाद के लिए 5 लाख लड्डू भेजेंगे।

आपको बता दें कि अयोध्या में 16 जनवरी से शुरू हुए प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का शुक्रवार 19 जनवरी को चौथा दिन है। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। गुरुवार को रामलला की मूर्ति को गर्भगृह में बने आसन पर रख दिया गया। कारीगरों ने मूर्ति को आसन पर खड़ा किया। इस प्रोसेस में 4 घंटे लगे। बताया गया है कि अब मूर्ति को गंध वास के लिए सुगंधित जल में रखा जाएगा। फिर अनाज, फल और घी में भी रखा जाएगा।

आज श्रीरामलला वैदिक मंत्रों के साथ औषधाधिवास, केसराधिवास, घृताधिवास करेंगे। फिर आरणी मंथन से कुंडों में अग्नि प्रकट की जाएगी। आचार्य अरुण दीक्षित ने कहा कि अग्नि देव को प्रकट करने के लिए आरणी मंथन होगा। श्रीरामलला 20 जनवरी को वास्तु शांति के बाद सिंहासन पर विराजेंगे।