CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Tuesday, April 1   12:03:42

Post-Wedding Bliss: जानें भारत में घूमने लायक Honeymoon Destinations और कुछ टिप्स

Post-Wedding Bliss: हमारे भारत में शादी को सिर्फ दो लोगों के बीच बन रहे रिश्ते को नहीं बल्कि दो परिवारों के बीच बन रहा एक पवित्र संबंध माना जाता है। शादी के बाद ज़िम्मेदारयां बढ़ जाती है। घरवालों और परिवारजनों के साथ बैठकर उन्हें समझने में ही सारा समय बीत जाता है। ऐसे में जिनके बीच शादी हुई होती है यानी पति और पत्नी, वह एक दुसरे को समय नहीं दे पाते है। इसलिए शादी के कुछ ही दिनों में लोग हनीमून मनाने चले जाते हैं जिससे की वह एक दुसरे के साथ अच्छा समय बीता सके।

हनीमून शब्द ही ऐसा है जो किसी के भी चेहरे पर मुस्कान ला सकता है। हम सबने कभी न कभी एक बड़ी सी सुंदर जगह पर हनीमून मनाने का सपना ज़रूर देखा होता है। लेकिन, जब सच में हनीमून जाने का वक़्त आता है, तब हम सोच में पड़ जाते हैं कि कहां जाए । तो इस ब्लॉक में आज हम आपकी इसी उलझन को सुलझाएंगे। हम आपको भारत और बाहर के देशों में जाने लायक हनीमून डेस्टिनेशंस के बारे में बताएंगे।

1. Andaman and Nicobar Islands:

अंडमान द्वीप समूह बंगाल की खाड़ी में एक भारतीय द्वीपसमूह है। जहां लगभग 300 आइलेंड स्थित है। जिन लोगों को कोस्टल एरिया पसंद है ये जगह उनके लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। समुद्र की लहरे यहां अपको किसी दूसरी दुनियां में ले जाती हैं। अंडमान घूमने के लिए सबसे पहले आपको यहां की राजधानी पोर्ट ब्लेयर में आना पड़ेगा। फिर यहां से फेरी, या शिप लेकर आप रोज आइलेंड, एलिफोंटा बीच, नील आइलेंड, हैवलॉक आइलेंड है। और  यदि आपको वॉर्टर स्पोर्टस का शौक है तो आपको यहां पैरा सीलिंग, पैरा ग्लाइडिंग, अंडरवॉटर डाइविंग जैसे कई स्पोर्टस करने को मिल जाएगें। यहां पर आपको अद्भुत शांत का एहसास होगा।

2. Manali:
मनाली आजकल इंडिया का सबसे मशहूर घूमने का डेस्टिनेशन बन चूका है। साथ ही कपल का सबसे पसंदीदा हनीमून डेस्टिनेशन भी बन चूका है। इसकी एक वजह है वहां का ठंडा माहौल और सुंदर सुंदर पहाड़। मनाली में भी प्रेमियों के लिए सबसे रोमांटिक और नेचुरल जगह है सोलंग वैली, हडिम्बा टेम्पल, जोगिनी वाटरफॉल्स, पैराग्लाइडिंग, और अन्य।

3. Coorg:
कूर्ग भारत के कर्नाटक में स्थित है। यह एक हरियाली से भरा शहर है। यहाँ पर घूमने लायक स्थान ऐबी फाल्स, ताडियांडामोल चोटी, राजा की सीट, और गोल्डन टेम्पल।

4. Bheemeshwari Forest:
भीमेश्वरी जंगल कर्नाटक में बैंगलोर के पास स्थित है। यह जगह उन कपल्स के लिए सही है जो प्रकृति के साथ एकदम गहरा सम्बन्ध बनाना चाहते हैं और एक दुसरे के साथ शुद्ध वातावरण में समय बिताना चाहते हैं। यहाँ कावेरी नदी जंगल के बीच में से बहती है। यहाँ आपको रात में टेंट में रुकना होता है। मस्त सितारों से भरा खुला आसमान और दो प्रेमी।

6. East India:
भारत में हमेशा से दक्षिणी एरिया को हरियाली के लिए मशहूर माना गया है। हालाँकि सिर्फ दक्षिणी भारत ही नहीं बल्कि पूर्वी भारत भी उतना ही हरियाली से भरा है। यहाँ आप अपना हनीमून नेचर में घुमते घुमते बिता सकते हो। हालाँकि एक जगह से दूसरी जगह ट्रेवल करने में समय जाएगा, इसलिए ज़्यादा बजट और ज़्यदाद समय निकालकर ही पूर्वी भारत घूमने जाना चाहिए।

भारत में इसके अलावा भी कई सारी ऐसी जगहें हैं जहाँ कपल्स अच्छे से अपना हनीमून मना और खूब सारी यादें इकट्ठा कर सकते हैं। लेकिन कुछ लोग होते हैं जिनका सपना होता है कि बस एक बार वह अपनी पसंदीदा किताब वाली जगह पर जाएँ। लेकिन, सब लोग अपना यह सपना पूरा नहीं कर पाते। हालाँकि हनीमून एक ऐसा मौका है जिसमें उम्मीद होती है कि यह सपना पूरा हो जाएगा। तो इसलिए अगर आप किसी बुक के फैन हो या कोई शो के फैन हो और वहां के स्टूडियो या कोई भी डेस्टिनेशन पर जाना चाहते हो तो आप हनीमून मनाने वहां जा सकते हो। जैसे कि लंदन में Harry Potter का स्टूडियो। लेकिन हाँ एक बात है कि आपको ऐसा हनीमून मनाने के लिए अंधाधुन पैसा चाहिए होगा।

अब जब हनीमून पर जाने की बात हो ही रही है तो ऐसे ही थोड़ी चले जाएंगे। प्लानिंग होगी, बजट तैयार होगा, बुकिंग होगी, ट्रेवल कैसे करेंगे वह तै होगा, टूर गाइड किया जाएगा और रहने की जगह बुक की जाएगी।

हनीमून पर जाने के लिए यह टिप्स अगर आप इस्तेमाल करेंगे तो आप वहां निष्फिक्र होकर मजे ले सकते हैं।

Honeymoon Travel Tips for Newlyweds

1. पति पत्नी दोनों साथ मिलकर प्लानिंग करें कि कौनसी जगह जाना है। ध्यान रहे कि दोनों को जो जगह पसंद हो वहीँ पर जाएँ, नहीं तो असंतोष की भावना भी पैदा हो सकती है।

2. निर्धारित बजट बनाना बहुत ज़रूरी है, जिससे कि एक सीमा से ज़्यादा खर्चा न हो जाए।

3. टिकिट, होटल बुकिंग, कार ये सब एडवांस में तैयार करके रख लीजिए।

4. रास्ते में ध्यान रहे कि आप हाइड्रेटेड हों और एकदम लाइट खाना खाया हो।

5. वहां पहुंचकर एक दुसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताऐं और हो सके उतना एक दूसरे को समझने का प्रयास करें।

6. ऐसी सब एक्टिविटी करें जो शायद आप ज़िन्दगी में एक ही बार कर सकते हो। और हाँ, कुछ भी नया और अलग करने से न घबराएं।

इसी के साथ आप कई सारी तस्वीरें और यादें इकट्ठा करना न भूलें जिससे कि जब आप इन पलों को याद करो तो ख़ुशी के पल ही याद करो।