CATEGORIES

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Wednesday, May 7   12:32:28
MAHARASHTRA

महाराष्ट्र में मतदान के बीच बिटकॉइन पर गरमाई राजनीति

महाराष्ट्र और झारखंड में आज विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग कराई जा रही है,जिसके नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

महाराष्ट्र विधानसभा की सभी 288 विधानसभा सीटों पर आज वोटिंग जारी है। मतदान का समय सुबह 7 से शाम 6 बजे तक है। इन चुनावों के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। राज्य में दोपहर 1 बजे तक करीब 30 % वोट पड़े। गढ़चिरौली में सबसे ज्यादा 30% और नांदेड़ में सबसे कम 13.67% वोट डाले गए।मतदान के दौरान एक बार फिर भाजपा ने बिटकॉइन स्कैम में सुप्रिया सुले और कांग्रेस नेता नाना पटोले का नाम लिया। भाजपा का आरोप है कि दोनों नेताओं ने चुनाव और मतदान को प्रभावित करने के लिए विदेशी धन का इस्तेमाल किया।NCP लीडर अजित पवार ने कहा कि स्कैम को लेकर ऑडियो क्लिप सामने आए हैं, इसमें सुप्रिया सुले की आवाज है। हालांकि, सुप्रिया और शरद पवार दोनों ने आरोपों को खारिज किया है।उधर, कैश कांड पर भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि यह एक साजिश है। राहुल गांधी आरोप लगा रहे हैं तो वे पहले मेरे पास 5 करोड़ मिलने का सबूत दें।

झारखंड विधानसभा चुनाव के आखिरी और सेकेंड फेज में आज 12 जिलों की 38 सीटों पर वोटिंग जारी है। यह शाम 5 बजे तक चलेगी। दोपहर 1 बजे तक यहां करीब 40 % वोटिंग हुई है। 14,218 पोलिंग स्टेशन में से 31 बूथों पर शाम 4 बजे मतदान खत्म हो जाएगा। 1.23 करोड़ लोग वोट डालेंगे।

महाराष्ट्र और झारखंड के साथ 4 राज्यों की 15 विधानसभा और नांदेड़ लोकसभा सीट पर बुधवार को उपचुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। 23 नवंबर को इन चुनावों का रिजल्ट आएगा।