CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Saturday, April 19   1:31:42
ISRO

ग्रीस से लौट कर इसरो के वैज्ञानिकों से मिलने पहुंचे प्रधानमंत्री, की तीन अहम घोषणाएं

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्रीस से लौटने पर आज सबसे पहले सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर बेंगलुरु के ISRO के कमांड सेंटर पहुंचे। यहां वे चंद्रयान-3 की टीम के वैज्ञानिकों से मिले। इसरो कमांड सेंटर पर इसरो चीफ एस सोमनाथ ने पीएम मोदी का गुलदस्ता देकर स्वागत किया।

पीएम ने सोमनाथ को गले लगाया और पीठ थपथपाई। उन्हें चंद्रयान 3 मिशन के सफल होने पर बधाई दी। इस दौरान उन्होंने टीम के सभी वैज्ञानिकों के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाई।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार सुबह ISRO के कमांड सेंटर में चंद्रयान-3 टीम के वैज्ञानिकों से मिले। इस दौरान यहां उन्होंने 3 घोषणाएं कीं। पहली की 23 अगस्त को हर साल भारत नेशनल स्पेस डे मनाएगा। दूसरी घोषणा यह रही की चांद पर लैंडर जिस जगह उतरा, वह जगह शिवशक्ति प्वाइंट कहलाएगा। तीसरी घोषणा में प्रधानमंत्री ने कहा कि चांद पर जिस जगह चंद्रयान-2 के पद चिन्ह हैं, उस पॉइंट का नाम ‘तिरंगा’ होगा।

PM मोदी ने अपने 45 मिनट के भाषण में कहा की ‘मैं साउथ अफ्रीका में था, फिर ग्रीस के कार्यक्रम में चला गया। लेकिन, मेरा मन पूरी तरह आपके साथ ही लगा हुआ था। मेरा मन कर रहा था आपको नमन करूं। लेकिन मैं भारत में आते ही… जल्द से जल्द आपके दर्शन करना चाहता था।’ मोदी बोले की ‘मैं आपको सैल्यूट करना चाहता था। सैल्यूट आपके परिश्रम को… सैल्यूट आपके धैर्य को.. सैल्यूट आपकी लगन को… सैल्यूट आपकी जीवटता को… सैल्यूट आपके जज्बे को…।’