प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह आसियान-इंडिया समिट में हिस्सा लेने के लिए इंडोनेशिया पहुंच चुके हैं। जकार्ता पहुंचने पर पारंपरिक अंदाज में उनका स्वागत हुआ। पीएम मोदी के साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर भी आसियान समिट में शामिल होंगे।
PM मोदी ये दौरा भारत में 9-10 सितंबर को होने वाली G20 समिट से ठीक 3 दिन पहले कर रहे हैं।
रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि वे आसियान देशों के साथ भविष्य की पार्टनरशिप के बारे में चर्चा करने के लिए उत्सुक हैं। आसियान देशों के साथ जुड़ना भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का जरूरी हिस्सा है।
आसियान समिट 5 सितंबर से शुरू हो गई है और 8 सितंबर तक चलेगी। PM मोदी 7 सितंबर को इस समिट में हिस्सा लेंगे। PM मोदी 18वीं ईस्ट एशिया समिट में भी शामिल होंगे। आसियान में मलेशिया, इंडोनेशिया, म्यांमार, वियतनाम, कम्बोडिया, फिलीपींस, ब्रुनेई, थाईलैंड, लाओस और सिंगापुर शामिल हैं।

More Stories
पाकिस्तान में मंदिरों के लिए 30 करोड़ रुपए खर्च, जानें सरकार का मास्टर प्लान
“छावा” ने तोड़ा रिकॉर्ड: विक्की कौशल की फिल्म ने पार किया ₹400 करोड़ का आंकड़ा, ब्रह्मास्त्र को भी पछाड़ा
54 साल में पहली बार बांग्लादेश-पाकिस्तान के बीच बढ़ी नजदीकियां, जानें भारत पर क्या असर होगा?