CATEGORIES

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Thursday, May 8   11:40:01

PM मोदी ने केरल को दी ₹4000 करोड़ की सौगात, तटीय शहरों की क्षमता बढ़ाने पर कर रही काम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल के कोच्चि में आयोजित शक्तिकेंद्र प्रभारी सम्मेलन में शामिल हुए। यहां उन्होंने भारत के बंदरगाहों, शिपिंग और जलमार्ग क्षेत्र के विकास के लिए 4000 करोड़ से अधिक की कई विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया। पीएम ने इस दौरान जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि “भारत जब समृद्ध था, जब ग्लोबल GDP में हमारी भागीदारी बहुत बड़ी थी, तब हमारी ताकत हमारे बंदरगाह थे, हमारी बंदरगाह शहर थीं। आज जब भारत फिर से वैश्विक व्यापार का एक बड़ा केंद्र बन रहा है, तब हम फिर से अपनी समुद्र शक्ति को बढ़ाने में जुटे हैं।”

उन्होंने राम मंदिर को भी जोड़ते हुए कहा कि “कुछ ही दिन पहले अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का लोकार्पण करते हुए मैंने केरल में स्थित रामायण से जुड़े 4 पवित्र मंदिरों की बात की थी। केरल के बाहर बहुत लोग नहीं जानते कि ये मंदिर राजा दशरथ के पुत्रों से जुड़े हैं। ये सौभाग्य की बात है कि अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतीष्ठा से कुछ दिन पहले ही मुझे श्री रामास्वामी मंदिर में दर्शन करने का अवसर मिला।”

2024 लोक सभा एलेक्शंस को मद्दे नज़र रखते हुए पहले की सरकार पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा “लोकसभा के चुनाव देश की सरकार चुनने के लिए है, यह बात आपको(कार्यकर्ता) हर वोटर तक पहुंचानी है। भारत सरकार की एक बड़ी जिम्मेदारी देश की सुरक्षा की होती है। हमें वोटर को बताना चाहिए कि 10 वर्ष पहले जब देश में एक कमजोर सरकार थी तो आए दिन आतंकी हमले होते थे। इसका असर देश पर पड़ता था। आज भारत को दुनिया विश्व मित्र के रूप में देख रही है। गल्फ देशों में भारतीयों का सम्मान बढ़ा है और उन्हें सुरक्षा का भरोसा भी मिला है।”