CATEGORIES

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Wednesday, March 12   11:55:18
plantation

अपने इलाके की मिट्टी और पर्यावरण के मुताबिक इस मौसम में लगाएं ये खास पेड़

पेड़ लगाने का सबसे खास वक्त क्षेत्र और जलवायु पर निर्भर करता है। आमतौर पर मानसून का मौसम पेड़-पौधे लगाने के लिए सबसे अनुकूल माना जाता है। इस दौरान मिट्टी में नमी होती है और बारिश से पौधों के आवश्यक पोषक तत्व भी मिल जाते हैं।

भारत के कई राज्यों में जून-जुलाई का महीना पेड़ लगाने के लिए अच्छा होता है। इस दौरान पेड़-पौधे लगाने से जुलाई के बाद अगस्त और सितंबर के मानसून महीनों में भी भरपूर पानी मिलता है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि किस राज्य की भूमि में कौन से पेड़ फलते-फूलते हैं और कैसे पेड़ हमें समृद्ध बनाते हैं।

गुजरात – बबूल, आम, जामुन ये पेड़ सूखी और रेतीली मिट्टी में भी जीवित रह सकते हैं।

छत्तीसगढ़ – इस राज्य की मिट्टी लाल और काली मिट्टी होती है। इसके हिसाब से यहां आप सागौन, साल, महुआ के पेड़ लगा सकते हैं।

मध्यप्रदेश – यहां काली मिट्टी अधिक मात्रा में पाई जाती है। इस मिट्टी में नीम, आंवला, अर्जुन के पेड़ लगा सकते हैं।

झारखंड – इस राज्य में लाल मिट्टी की भरमार है। इस मिट्टी में महुआ, सागौन, आंवला के पेड़ अच्छी तरह से पनपते हैं।

हिमाचल प्रदेश – यहां के पहाड़ी क्षेत्रों की जलवायु के लिए देवदार, चीड़, बांड के पेड़ उपयु्क्त हैं।

बिहार – सहडन, पीपल, आम ये पेड़ यहां की जलोढ़ मिट्टी में बढ़ते हैं।

दिल्ली – शहरी क्षेत्रों के हिसाब से यहां अमलतास, गुलमोहर, नीम जैसे पेड़ आराम से बढ़ जाते हैं।

पंजाब – इस राज्य में दोमट मिट्टी की भरमार है। इस मिट्टी में शहतूत, यूकेलिप्टस, पॉपलर जैसे पेड़ अच्छी तरह बढ़ते हैं।

उत्तर प्रदेश – आम, महुआ, नीम ये पेड़ दोमट मिट्टी में उगते हैं।