महाराष्ट्र के जलगांव में शुक्रवार को एविएशन एकेडमी का एक एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। यह हादसा वर्दी शिवारा के पास चोपड़ा तालुका के जंगलों में हुआ। इसमें फ्लाइट इंस्ट्रक्टर की मौत हो गई है, वहीं एक महिला ट्रेनी पायलट गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला पायलट का नाम अंशिका गुर्जर है।एयरक्राफ्ट क्रैश होने के बाद स्थानीय आदिवासी सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने ही घायल ट्रेनी महिला पायलट को एयरक्राफ्ट के मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। साथ ही दम तोड़ चुके फ्लाइट इंस्ट्रक्टर के शव को भी एयरक्राफ्ट से निकाला।
More Stories
पटौदी परिवार को रातों रात क्यों छोड़नी पड़ी थी पीली कोठी, सोहा अली खान ने किया बड़ा खुलासा
IPL 2025: Gujarat Titans ने घायल ग्लेन फिलिप्स की जगह 75 लाख में जोड़ा घातक ऑलराउंडर – दासुन शनाका होंगे नई उम्मीद
गुजरात सरकार का बड़ा फैसला: इलेक्ट्रिक वाहनों पर अब सिर्फ 1% टैक्स, 5% की छूट की घोषणा