CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Wednesday, April 2   7:23:44

कच्छ से गुजरकर राजस्थान की तरफ बढ़ा बिपरजोय

16-06-2023, Friday

बिपरजोय से गुजरात में 5 की मौत

लैंडफॉल के बाद हवा की रफ्तार हुई कम

अहमदाबाद में तेज बारिश का अलर्ट

अरब सागर से उठा बिपरजॉय तूफान गुजरात के 940 गांवों से होता हुआ 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से राजस्थान की ओर बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से उत्तरी गुजरात के पाटन और बनासकांठा में आज शुक्रवार को तेज बारिश हो रही है। तूफान ने कच्छ से पाकिस्तान की सीमा को टच किया है।
गुरुवार शाम साढ़े छह बजे बिपरजॉय तूफान गुजरात के कच्छ-सौराष्ट्र से टकराया था। रात में इसने राजस्थान के बाड़मेर में आसमान से टकराकर एंट्री ली। तूफान के कारण महेसाणा, दाहोद, खंभात और भावनगर में 5 लोगों की मौत हुई। आधी रात तक इसके लैंडफॉल की प्रोसेस पूरी हुई।इस दौरान 125 से 140 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चली। बाद में हवा की रफ्तार कम होकर 108 किमी प्रति घंटा हो गई।